पट्टा आवंटन की प्रक्रिया के दौरान हुआ उपद्रव, मारपीट में एक महिला घायल

By:

On: Wednesday, October 7, 2020 10:50 PM

---Advertisement---

पट्टा आवंटन की प्रक्रिया के दौरान हुआ उपद्रव, मारपीट में एक महिला घायल

घोरावल(पी डी)सोनभद्र:स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के जमगाई गांव में बुधवार को पट्टा वितरण करने को लेकर आयोजित खुली बैठक के थोड़ी देर बाद कुछ लोगों द्वारा विवाद उत्पन्न किया गया। जिससे गरीबों मे होने वाले पट्टा वितरण की प्रक्रिया रुक गई। इस मामले से लोगों में अफरा तफरी मच गई। कोतवाली पर तहरीर देकर ग्राम

प्रधान जमगाई जितेंद्र कुमार पाठक ने पुलिस को बताया कि बुधवार को गरीबों को खुली बैठक के बाद हल्का लेखपाल की अध्यक्षता में आवासीय पट्टा का वितरण किया जाना था। 8 से 10 की संख्या में कुछ लोगों द्वारा विवाद उत्पन्न किया गया और हंगामा मचा दिया गया। उसी समय उन्हीं विवाद कर रहे लोगों के बीच से एक व्यक्ति द्वारा चाकू और कट्टा लेकर भीड़ में हवाई फायरिंग की गई। तथा हवा में तमंचा लहराते हुए वह निकल गया। ग्राम प्रधान ने प्रार्थना पत्र में बताया कि बैठक के दौरान उपस्थित लोगों को जान से मारने की धमकी उन लोगों द्वारा दी गई है।
इसी गांव की सुशीला देवी पत्नी अजय पासवान ने बुधवार को कोतवाली पर तहरीर देकर बताया कि गांव के आधा दर्जन की संख्या में लोगों द्वारा गोलबंदी करके उसके ऊपर हमला किया गया। और मारपीट कर घायल कर दिया गया है। गुहार लगाते हुए उसने पुलिस से बताया कि वह अनुसूचित जाति की गरीब महिला है। महिला का आरोप है कि मारपीट में उसका हाथ फैक्चर हो गया है तथा भीतरी चोट भी आई है। आरोपी के खिलाफ उसने तहरीर दे दी है। इस मामले में कोतवाली निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि वहां पर दोनों पक्षों में हाथापाई हुई है। दोनों पक्षों को कोतवाली पर बुलाया गया है। तमंचा चाकू फायरिंग का जिक्र मिथ्या है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now