घोरावल कार्यकारिणी की मासिक बैठक मंडल प्रभारी के नेतृत्व मे सम्पन्न
घोरावल(पी डी)सोनभद्: घोरावल मंडल की मासिक बैठक मंगलवार को विवेक शिशु मन्दिर प्रांगण मे घोरावल कार्यकारिणी की मासिक बैठक मंडल प्रभारी कृष्ण मुरारी गुप्ता के नेतृत्व मे सम्पन्न हुई। बैठक मे आगामी होने वाले चुनाव पर चर्चा हुई। कार्यक्रम की शुरुआत डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
इस मौके पर आनंद पटेल, अरुण पांडेय, संजय जायसवाल, के अलावा सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारी आदि मौजूद रहे।

