सोनभद्र की वादियों में होगी फिल्म शूटिंग,जिले के कलाकारों को दिया जाएगा बढ़ावा

By:

On: Tuesday, October 6, 2020 1:54 PM

---Advertisement---

सोनभद्र की वादियों में होगी फिल्म शूटिंग,जिले के कलाकारों को दिया जाएगा बढ़ावा
सोनभद्र::जिले की वादियों में मेरा महबूब आने वाला है भोजपुरी फिल्म की शूटिंग होगी। इसमें जनपद सोनभद्र के कलाकारों को अपनी प्रतिभा निखारने का मौका दिया जाएगा। फिल्म शूटिंग का शुभारंभ मंगलवार को राबर्ट्सगंज ब्लॉक के ओरगाई में पूजन के साथ शुरू हुआ। फिल्म निर्माता अविनाश सिंह उर्फ विक्की,

शशिकांत तिवारी, प्रगति सिंह और निर्देशक रुस्तम अली चिस्ती व नितेश सिंह राजपुत के निर्देशन में जिले के विभिन्न स्थानों पर शूटिंग की जाएगी। फिल्म में अभिनेता का रोल बलिया के पंकज सिंह और बरेली की प्रगति सिंह अभिनेत्री का रोल निभाएंगी। अन्य कलाकारों में सूर्या चौबे, अर्चना सिंह राजपुत, सीमा यादव, संजय वर्मा, लोटा तिवारी, आरके गोस्वामी, बांके बिहारी, रत्नाकर, रमेश सिंह आदि फिल्म में अलग-अलग रोल करेंगे।

निर्माता विक्की का कहना है कि फिल्म शूटिंग सोनभद्र के वादियों में होगी और इसमें स्थानीय कलाकारों को बढ़ावा दिया जाएगा। कलाकार फिल्म के जरिए अपनी प्रतिभा को निखार सकेंगे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now