भारतीय किसान मोर्चा द्वारा आयोजित कृषि यंत्र पूजन का कार्यक्रम मोती सिंह पूर्व माध्यमिक धौरहरा परिसर मे संपन्न हुआ

By:

On: Tuesday, October 6, 2020 1:48 PM

---Advertisement---

भारतीय किसान मोर्चा द्वारा आयोजित कृषि यंत्र पूजन का कार्यक्रम मोती सिंह पूर्व माध्यमिक धौरहरा परिसर मे संपन्न हुआ

कर्मा(मुस्तकीम खान) कार्यक्रम का उद्घाटन करते भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने कहा कि भाजपा ने किसानों की भलाई के लिए अनेकों कार्य करने का काम किया है । जब कि विपक्ष के लोग केवल किसानों को बरग लाने का कार्य करते रहे। किसानों के हित के लिए अनेकों योजनाए चलायी जा रही है । सत्ता में आते ही भाजपा की सरकार ने किसानों का ॠण माफ करने का काम किया । भाजपा के वरिष्ठ नेता गोविन्द यादव ने

कहा कि आज अन्नदाता अपने आपको सुरक्षित महसूस कर रहा है । समय से खाद पानी और लगभग अठारह घंटे विजली की आपूर्ति की जा रही है । किसान मोर्चा के गोपाल सिंह वैद्य ने कहा कि किसान हमारे देश की रीढ़ है और कृषि तथा कृषि यंत्र के सहारे मेहनत करके सभी का भरण-पोषण कर रहे हैं ।

कार्यक्रम में ट्रैक्टर तथा अन्य कृषि यंत्रों का पूजन किया गया । इस अवसर पर पर मंडल अध्यक्ष धर्मेन्द्र शर्मा,महामंत्री मनीष मिश्र, समाजसेवी विपिन त्रिपाठी,रामनरायन जायसवाल, रबिन्द्र बहादुर सिंह, राजेश मिश्र,आदि अनेकों लोग उपस्थित रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now