वली अहमद सिद्दीकी,
अपनी प्रेमिका से नाराज 18 वर्षीय युवक टावर पर चढ़ जान देने की धमकी देने लगा सकुशल उतारा गया,
सोनभद्र शक्तिनगर
एनसीएल खड़िया न्यू सीएचपी के ऊपर चढ़कर अपनी प्रेमिका से नाराज होकर 350 फीट की ऊंचाई पर चढ़कर जान देने की धमकी दे रहा था देर रात 2:00 बजे किसी बात को लेकर संजय नामक युवक नाराज हो गया जिसके बाद पास में ही सीएचपी पर चढ़ गया ऊपर से छलांग लगाकर जान देने की धमकी देने लगा घटना की जानकारी डायल 112 पुलिस को मिली इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा उससे उतारने को लेकर काफी मशक्कत के बाद युवक को बचाने के लिए दमकल विभाग मौके पर पहुंचे देखते देखते काफी भीड़ इकट्ठा हो गए लोगों द्वारा जानकारी दी युवक पतली सी लोहे की प्लेट पर घूम रहा था जिसके बाद 12:00 बजे दोपहर अपने से ही नीचे आ गया आशिक की मां ने बेटे से उतरने की गुहार लगाई काफी मशक्कत के बाद सकुशल युवक को उतारा गया

