*कोरोना से जंग के लिए आक्सीजन वार रूम तैयार* *सोनभद्र*

---Advertisement---

*कोरोना से जंग के लिए आक्सीजन वार रूम तैयार*

*सोनभद्र* : कोरोना से जंग के लिए जिला अस्पताल परिसर में दो सौ बेड के चिकित्सालय को कोविड एल टू अस्पताल बनाने की कवायद तेज हो गई है। अस्पताल में रोगियों का अत्याधुनिक मशीनों से उपचार किया जाएगा। इसके लिए जरूरी आक्सीजन वार रूम तैयार हो गया है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एसके उपाध्याय ने आक्सीजन वार रूम का शनिवार को निरीक्षण किया। कहा सात दिनों में कोविड एलटू अस्पताल को चालू करा दिया जाएगा।
जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बड़ रही है। वैश्विक महामारी कोरोना के रोगियों के उपचार के लिए शुरूआती दौर में कोई व्यवस्था नहीं थी और रोगियों को वाराणसी या मीरजापुर रेफर किया जाता था लेकिन, कोरोना पाजिटिव की संख्या दहाई में पहुंची तो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मधुपुर को 30 बेड का कोविड एल वन अस्पताल बनाया गया। संक्रमितों की संख्या जैसे-जैसे बढ़ी संशाधन की कमी को पूरा करने के लिए जिला अस्पताल में स्थित दो सौ बेड के मातृ एवं शिशु अस्पताल को 190 बेड का दूसरा कोविड एल वन अस्पताल बनाकर रोगियों को भर्ती किया जाने लगा। कोरोना का कहर बढ़ा तो गंभीर होने वाले रोगियों को भर्ती करना गले की फांस बनने लगा। गंभीर रोगियों के उपचार के लिए जिला अस्पताल में आमने-सामने बने ट्रामा सेंटर व बर्न यूनिट को 45 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाकर उन रोगियों को भर्ती किया जाने लगा जिन्हें आक्सीजन की जरूरत पड़ती थी। इसी बीच कोविड रोगियों के उपचार के लिए शासन ने बेहतर कदम उठाते हुए 190 बेड के कोविड एल वन अस्पताल को दो सौ बेड का कोविड एल टू अस्पताल बनाने का निर्देश जारी कर दिया। इस कोविड अस्पताल के लिए सबसे बड़ा कार्य आक्सीजन वार रूम तैयार कर उसे अस्पताल के हर बेड तक पहुंचाना था। शनिवार को आक्सीजन वार रूम तैयार हो गया। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एसके उपाध्याय ने यहां लगी सभी मशीनों को स्वत: ही चालू कर स्थिति का जायजा लिया। सीएमओ ने बताया कि सात दिनों के भीतर कोविड एल टू अस्पताल रोगियों के लिए खोल दिया जाएगा। इसके खुलने के बाद गंभीर रोगियों को वाराणसी या फिर मीरजापुर रेफर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
बिना आक्सीजन वाले 80-80 बेड के दो वार्ड
कोविड एल टू अस्पताल में बिना आक्सीजन वाले 80-80 बेड के दो वार्ड होंगे। इन वार्डों में भर्ती सभी रोगियों को जरूरत पड़ने पर आक्सीजन भी दिया जाएगा। इसके अलावा हर बेड के पास अत्याधुनिक मशीनें भी लगाई गई हैं।
18 बेड का आइसोलेशन वार्ड
कोविड एलटू अस्पताल में अत्याधुनिक मशीनों से लैस 18 बेड का आइसोलेशन वार्ड होगा। इस वार्ड में कोविड के गंभीर रोगियों को रखा जाएगा। उनकी निगरानी के लिए वार्ड के बगल में एक कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिसमें बैठे डाक्टर सीसीटीवी से एक-एक रोगी पर निगाह रखेंगे।,,,,,जूही खान,,,,

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment