सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए बिछाई जा रही पाइपलाइन से हो रही परेशानी के खिलाफ नागरिकों का आक्रोश

---Advertisement---

जूही खान,

नाराज नागरिकों ने पाइपों को सड़क पर बिछाकर परियोजना प्रशासन को मौके पर आने की मांग 

ओबरा /सोनभद्र /परियोजना कॉलोनी में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए बिछाई जा रही पाइपलाइन से हो रही परेशानी के खिलाफ नागरिकों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। पाइपलाइन के लिए खोदे जा रहे गड्ढे में गाड़ियों के फंसने के खिलाफ नागरिकों ने मंगलवार की दोपहर सेक्टर नौ में चक्काजाम कर दिया। खोदाई से हो रहे कीचड़ से नाराज नागरिकों ने पाइपों को सड़क पर बिछाकर परियोजना प्रशासन को मौके पर आने की मांग करने लगे। रहवासियों ने काम भी रोकवा दिया।

भाजपा नेता बृजेश पाण्डेय ने बताया कि यह कार्य कॉलोनी वासियों के लिए बारिश में काल साबित हो रही है। जगह जगह सड़क खोदकर पाइप लाइन बिछाए जाने के लिए मिट्टी का ढेर लगा दिया गया है। इसके चलते आए दिन रहवासी गिरकर घायल हो रहे हैं।इस दौरान सुखनंदन चौरसिया, विरेश सिंह,संजय सिंह चंदेल, दिनेश शुक्ला, नीरज, अरविद, रोहित आदि ने विरोध दर्ज कराया। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज चंद्रभान सिंह व कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि अभिषेक यादव के समझाने पर करीब दो घंटे के बाद जाम समाप्त हुआ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment