सेराजुल हुदा
दुद्धी / सोनभद्र । दुद्धी तहसील मे नवागत तहसीलदार अंजनी कुमार गुप्ता का स्वागत नायब तहसीलदार सहित तहसील क्षेत्र के लेखपालों ने संयुक्त रूप से किया। आपको मालूम रहे की तहसीलदार अंजनी कुमार गुप्ता ने 17 अप्रैल को दुद्धी तहसील मे अपना कार्यभार ग्रहण किया था।
नए तहसीलदार अंजनी कुमार गुप्ता का स्वागत श्री राधा कृष्ण जी की तस्वीर भेंट कर किया गया।अंजनी कुमार गुप्ता ने पूर्व तहसीलदार ज्ञानेंद्र यादव के स्थानांतरण के बाद दुद्धी के नए तहसीलदार के रूप मे कार्यभार संभाला है । उनके आगमन पर स्वागत समारोह आयोजित किया गया जिसमे नायब तहसीलदार ज्ञानेंद्र कुमार, ओम प्रकाश सिंह, कानूनगो सुरेश पांडे एवं तहसील दुद्धी के लेखपाल संघ अध्यक्ष विनय कुमार गुप्ता सहित अन्य तहसील के अधिकारी और कर्मचारीगण स्वागत समारोह मे मौजूद रहे ।

