सोनभद्र । बीना चौकी क्षेत्र अंतर्गत भारतीय स्टेट बैंक के कर्मचारियों के दुर्व्यवहार से लोगो मे आक्रोश बढ़ता जा रहा है ताज़ा मामला बीना स्टेट बैंक से जुडा है जहाँ एक वरिष्ठ पत्रकार से शनिवार को बैंक के गार्ड और फील्ड ऑफिसर द्वारा दुर्व्यवहार किया गया जिससे पत्रकारों मे आक्रोश व्याप्त है।
बता दें कि शनिवार को (सच आप तक) के वरिष्ठ पत्रकार ए पी मालवीया अपने बेटी के नाम पैसा नेफ्ट करने के लिए बैंक गए थे बैंक मे कहा गया कि नेफ्ट करने वाला कर्मचारी छुट्टी पर है नेफ्ट का कोई भी काम नहीं होगा वरिष्ठ पत्रकार के प्रार्थना करने पर किसी प्रकार बैंक कर्मी तैयार हुए पर फार्म पर ओवर राइटिंग का हवाला देकर मना कर दिया। बातचीत के दौरान फील्ड ऑफिसर एकता त्यागी द्वारा वरिष्ठ पत्रकार को डिफाल्टर के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग कर अन्य ग्राहको के सामने जलील किया गया और नेफ्ट करने से मना कर दिया गया। एसबीआई के गार्ड विजय कुमार यादव को भी निर्देशित किया की इन्हे धक्का मार कर बैक से बाहर कर दोजिस पर गार्ड विजय कुमार यादव ने वरिष्ठ पत्रकार के साथ सारे ग्राहक के सामने दुर्व्यवहार किया गया जब ए पी मालवीया से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि हमारे ऊपर बैंक का कोई भी लोन बकाया नही है पूर्व में जो लोन था उसको पूरा जमा किया गया है जिसका शून्य देयता प्रमाण पत्र भी मेरे पास है और न ही कोई सेटलमेंट किया गया है। फिर भी फील्ड ऑफिसर एकता त्यागी और गार्ड विजय कुमार यादव द्वारा दुर्व्यवहार किया गया जो की असहनीय व अशोभनीय है। उपस्थित अन्य ग्राहक जो वहा उपस्थित थे उन लोगो ने बताया कि कस्टमर के साथ बैंक के कर्मचारी आए दिन ग्राहक के साथ दुर्व्योहार व परेशान करते है। इस संबंध मे बैंक के मैनेजर नरेश गुप्ता ने कहा कि ओ पी मालवीया जी बैंक मे अशांति फैला रहे थे इसलिए गार्ड ने उनको बाहर कर दिया गया l
भारतीय स्टेट बैंक के कर्मचारियों के दुर्व्यवहार से लोगो मे भारी आक्रोश सोनभद्र ।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Saturday, February 3, 2024 1:31 PM
---Advertisement---

