किसान के बोर से निकल रही गैस,हड़कंप

---Advertisement---

 

मुस्तकीम खान सोनभद्र

घोरावल कोतवाली अंतर्गत ग्राम पंचायत कोलदिहा के धौराकुण्ड गाँव में पिछले माह कराये गये बोर से गैस निकलने की जानकारी होते ही हड़कंप मच गया।मामले की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ लगने लगी। ग्रामीणों की सूचना पर दिनांक 05/05/2023 को उक्त स्थल पहुंच कर क्षेत्राधिकारी अमित कुमार व उपजिलाधिकारी रमेश कुमार ने निरीक्षण किया।
निरीक्षण करने के बाद क्षेत्राधिकारी अमित कुमार ने बताया कि किसान मंगरु यादव के द्वारा उक्त बोर को बोरे से ढक दिया गया है।किसान से तत्काल किसी नांद से ढकने हेतु निर्देशित किया गया है, जिससे कोई घटना-दुर्घटना न होने बोर।क्षेत्राधिकारी अमित कुमार ने बताया कि उक्त
बोर में कान लगा कर सुनने से पानी जैसे बहने या उबलने जैसी आवाज सुनाई पड़ रही कि, तथा सूंघने पर डीजल पेट्रोल जैसी गंध आ रही है। बोर के मुंह पर आग लगाने पर आग पकड़ ले रही है, तथा गैस जलने लगती हैं।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment