तहसील समाधान दिवस मे आये 28 जन शिकायत प्रार्थना पत्र, तीन मामलों का हुआ निस्तारण |

---Advertisement---

सेराजुल होदा,

दुद्धी / सोनभद्र | आज शनिवार को उप जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया | जिसमें 28 जन शिकायती प्रार्थना पत्रों मे से एक का मौके पर तथा दो मामलों मे टीम भेजकर निस्तारण किया गया | आपको बता दें कि स्थानीय तहसील सभागार में आयोजित समाधान दिवस पर विभिन्न समस्याओं से युक्त कुल 28 मामले आए | जिसमें एक मामले का निस्तारण मौके पर वहीं दो मामले का निस्तारण टीम भेजकर किया गया | शेष बचे प्रार्थना पत्रों को एक सप्ताह के अंदर निस्तारण करने का आदेश उप जिलाधिकारी महोदय द्वारा दिया गया | अगर प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में ढिलाई बरती गयी तो संबंधित अधिकारी को चिन्हित करके कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी | इस मौके पर नायेब तहसीलदार अमित कुमार सहित जिले अथवा तहसील स्तर के अधिकारी मौजूद रहे |

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment