खजूरी निवासी युवक की सड़क दुर्घटना में मौत

---Advertisement---

सेराजुल होदा,

दुद्धी/ सोनभद्र| कोतवाली क्षेत्र खजूरी निवासी युवक की गुरुवार की शाम 5 बजे सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी ,इसकी खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया |
प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 वर्षीय चन्दन बियार पुत्र रमेश निवासी खजूरी अपने साथी ग्रामीण चिकित्सक प्रमोद कुमार के साथ बाइक से चिकित्सक के घर रॉबर्ट्सगंज गया हुआ था दोनों रॉबर्ट्सगंज से काम निपटाकर अपने घर के लिए वापस हो रहे थे कि जैसे ही ओबरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बघ्घनाला के समीप पहुँचे कि डम्फर की चपेट में आ गए जिससे बाइक चालक चन्दन की मौके पर मौत हो गयी | मौके पर पहुँची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया है |मृतक के चचेरे भाई ने कमलेश बियार ने बताया कि घटना कि सूचना परिजनों जो मिली है ,घटना में चिकित्सक प्रमोद कुमार को भी गंभीर चोटे आयी है ,घटना शाम 5 बजे की बताई जा रही है|
भाई ने बताया कि मृतक रेलवे दोहरीकरण कार्य मे लगे नालंदा कंपनी में काम करता था|

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment