दुद्धी बार संघ चुनाव में रामपाल जौहरी अध्यक्ष दिनेश कुमार सचिव निर्वाचित घोषित

---Advertisement---

सेराजुल होदा,

दुद्धी सोनभद्र। काफी गहमागहमी के बीच आज सोमवार को मतगणना के बाद प्रणाम घोषणा के पश्चात एल्डर कमेटी के चेयरमैन विजय कुमार सिंह जीते प्रत्याशियों की घोषणा की। जिसमें रामपाल जौहरी 66 मत विजय घोषित किए गए। बलवंत सिंह को 46 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे वही कुलभूषण पांडे 39 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे।वही सचिव पद पर दिनेश कुमार 65 मत पाकर जीते बबीता गुप्ता 54 मत पाकर दूसरे स्थान पर थी वही संजय कुमार कनौजिया 32 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे। उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर के पद पर पवन कुमार दुबे 81 मत पाकर विजयश्री हासिल किए। ओमप्रकाश अग्रहरी 78 मत पाकर अपनी जीत दर्ज किए । वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर आनंद कुमार को निर्विरोध चुन लिया गया उपाध्यक्ष 2 वर्ष से ऊपर राकेश कुमार जसपाल सिंह को निर्विरोध चुन लिया गया कोषा अध्यक्ष पद पर राजेश रंजन जौहरी को निर्विरोध चुन लिया गया वही सचिव प्रशासन घनश्याम यादव सह सचिव प्रकाशन यशवंत कुमार शर्मा आदि को निर्विरोध चुन लिया गया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज सोमवार को पूर्वाहन 11 बजे से लेकर 3 बजे तक मतदान हुआ। शाम 4:00 बजे से बाहर सभागार में अधिवक्ताओं की मौजूदगी में मतगणना शुरू हुआ करीब 1 घंटे चले मतगणना के बाद परिणामों की घोषणा की गई। इस बार चुनाव में 176 मतदाता थे जिसमें 154 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दो मत निरस्त किए गए । कड़े मुकाबले के बीच रामपाल जौहरी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बलवंत सिंह एडवोकेट को 20 मतों से पराजित जीत दर्ज किया। चुनाव प्रक्रिया सकुशल संपन्न कराने में एल्डर कमेटी के चेयरमैन विजय कुमार सिंह चुनाव अधिकारी रामदुलारे गुप्त चुनाव अधिकारी सुरेंद्र उपाध्याय रविकांत सिंह कृष्ण देव आदि लोग मौजूद रहे। अधिवक्ताओं ने जीते पदाधिकारियों का स्वागत कर फूल मालाओं से लाद दिया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment