ग्राम पंचायत जुगैल में तीन दिवसीय ग्रामीण वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।

---Advertisement---

अशोक मदेशिया
संवाददाता
जुगैल/सोनभद्र। ग्राम पंचायत जुगैल खांस आदिवासी क्षेत्र मे हर वर्ष की भाति इस वर्ष भी तीन दिवसीय ग्रामीण वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख चोपन लीला देवी द्वारा फीता काट कर खेल को प्रारम्भ कराया गया। प्रमुख लीला देवी ने सभी खिलाड़ियों से मिलकर उन खिलाड़ियों का उत्साह बढाया। पहले पारी मे जुगैल व जयकडवा ने इस खेल को खेला। ग्रामीण वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन ग्राम प्रधान सुनीता यादव व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दिनेश यादव द्वारा किया जा रहा है। यह खेल आदिवासीयो का बहुत ही लोकप्रिय खेल है। बॉलीबाल का आयोजन हर वर्ष ग्राम पंचायत अस्तर पर कराया जाता है ताकि ग्रामीण युवाओं के अंदर छिपी प्रतिभा को दिखाने का अवसर मिले। इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्ष सुनीता यादव,उपाध्यक्ष मुक्तार अली,रामसनेही खरवार सचिव कालीचरण, कोषाध्यक्ष विनोद तिवारी, महामंत्री रामजीयावन सिंह, प्रबंधक बालमुकुन्द सिंह,सदस्य विजयबहादुर, रामअधीन प्रजापति,प्रदिप कुमार,मुकेश कुमार,रविशंकर यादव,जयमंगल, जगदिश सिंह,अब्बास अंसारी, सुरेन्द्र कुमार पनिका,दीनानाथ खरवार, रामप्रसाद खरवार, अशोक कुमार सिंह,राजेन्द्र प्रजापति, जितेन्द्र यादव, गंगासागर शर्मा, गुड्डू अली, रामनिहोर भारती अन्य दर्शकगण मौजूद रहें ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment