राजकीय आईटीआई दुद्धी में रोजगार मेले का हुआ आयोजन

---Advertisement---

रवि सिंह,

दुद्धी/ सोनभद्र| राजकीय आईटीआई में शनिवार को प्रातः 10:30 बजे से साढ़े 3 बजे तक कैम्पस डे का कार्यक्रम आयोजन किया गया |जिसमें हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड,हीरो मोटर्स नोयडा ,अयुर हर्बल ,मैन पॉवर सर्विसेज वाराणसी ,पीपल ट्री ऑनलाइन मिर्जापुर ,नवभारत फेर्टिलाइजर्स वाराणसी ,एलआईसी रेनुकूट,डिक्सन पैडकैड ,नोएडा की तरफ से उपस्थित अभयर्थियों का कैरियर काउंसिलिंग किया गया ,इस मेले में 7 कंपनी व 552 अभ्यर्थियो ने प्रतिभाग किया |मेले में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड के द्वारा रोजगार हेतु 94,हीरो मोटर्स एवमं डिक्सन पैडकैड ,नोएडा में अप्रेंटिस हेतु 8 अभ्यर्थियो का चयन किया गया जिसमें कंपनियों द्वारा प्रथम दृष्ट्या 174 अभ्यर्थियों का चयन किया गया |इस अवसर पर नोडल प्रधानाचार्य जिस यादव ,एवमं प्लेसमेंट प्रभारी गोपाल दास ,हिंडाल्को इंडस्ट्रीज व हीरो मोटर्स नोएडा के प्रतिनिधि जिला सेवायोजन अधिकारी एवमं आईटीआई के समस्त कर्मचारीगण मौजूद रहें|

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment