ग्राम प्रधान पद के काउंटिंग पर कोर्ट ने लगाई रोक

---Advertisement---

सेराजुल होदा,

दुद्धी सोनभद्र। विकास खंड दुद्धी के अंतर्गत स्थित बुटबेढवा ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान पद की रिकाउंटिंग की मांग को लेकर दाखिल की गई याचिका पर एसडीएम दुद्धी कोर्ट के द्वारा 20 जनवरी को रिकाउंटिंग की आदेश दी गई थी।वहीं ग्राम प्रधान के द्वारा जिला जज के यहां अपील करने पर जिला जज ने मामले को अपने यहां आज सुनने के बाद आगामी 25 जनवरी को पुनः सुनने तक उपजिलाधिकारी दुद्धी के आदेश पर रोक लगा दिया है।

बता दें कि बीते 28 दिसम्बर को उप जिलाधिकारी दुद्धी कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए दुद्धी ब्लाक अंतर्गत बुटबेढवा ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान पद के मतगणना में गडबडी का आरोप लगाकर दाखिला वाद के बाबत दोबारा मतगणना का आदेश उप जिलाधिकारी के द्वारा 20 जनवरी को दिया था। वादी सरोज रानी ने विपक्षी वर्तमान ग्राम प्रधान तारा देवी के खिलाफ उप जिलाधिकारी दुद्धी की अदालत में बीते लगभग 18 महीना पूर्व वाद दाखिल किया था। उनका कहना था कि 29 अप्रैल 2021 में ग्राम पंचायत का चुनाव हुआ और 2 मई को मतगणना के दौरान घोर लापरवाही करने के पश्चात तारा देवी विपक्षी को 26 मतों से विजई घोषित कर दिया गया। जिससे वादी को न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। लगभग 18माह तक चली अदालत की सुनवाई के बाद न्यायालय उपजिलाधिकारी के द्वारा तर्कसंगत सुनने के बाद बुटबेढवा ग्राम प्रधान पद की रिकाउंटिंग कराने के लिए 20 जनवरी को आदेश पारित किया गया था। जिस पर ग्राम प्रधान तारा देवी ने आदेश के खिलाफ जिला जज के यहां वाद दाखिल कर सुनवाई की अपील की। जिसके परिपेक्ष में जिला जज अशोक कुमार यादव ने बीते 5 जनवरी 2023 को केस नंबर टी202116660201908 पर सुनवाई करते हुए उप जिलाधिकारी के आदेशों पर रोक लगा दी थी जिसकी सुनवाई आज करते हुए पुनः 25 जनवरी को सुनवाई की तिथि नियत की।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment