सधन एवं उच्च कोटि का कौशल प्रदर्शन मामले में दिनेश कुमार अग्रहरि विशेष लोक अभियोजन हुए सम्मानित

---Advertisement---

सेरानुल होदा,

दुद्धी सोनभद्र । नगर पंचायत दुद्धी वार्ड नंबर 8 निवासी श्री दिनेश कुमार अग्रहरी विशेष लोक अभियोजन जनपद सोनभद्र को दिनांक 25 मार्च 2022 से 25 सितंबर 2022 तक सधन एवं उच्च कोटि के अभियोजन कौशल का प्रदर्शन करते हुए पास्को अधिनियम के 19 मामलों में अभियुक्तों को दंडित कराने को लेकर श्री आशुतोष पांडेय अपर पुलिस महानिदेशक अभियोजन उत्तर प्रदेश द्वारा उच्च स्तरीय कार्य क्षमता का सराहनीय प्रदर्शन करते हुए गुणवत्ता परक अभियोजन का कार्य को लेकर मुक्त कंठ से प्रशंसा किया हैं l अभियोजन निदेशालय उत्तर प्रदेश द्वारा सराहनीय अभियोजन के लिए प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया l इस बात को लेकर दुद्धी परीक्षेत्र एवं जनपद सोनभद्र में प्रबुद्ध जनों में हर्ष हैं l दुद्धी बार संघ के पूर्व अध्यक्ष विजय सिंह जितेंद्र श्रीवास्तव डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर लवकुश प्रजापति डॉ हर्ष वर्धन डॉक्टर जयवर्धन कुलभूषण पांडे रामपाल जौहरी प्रेमचंद यादव आदि लोगों ने शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। मृदुभाषी सरल स्वभाव के वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश कुमार अग्रहरी की प्रशंसा करते हुए प्रबुद्ध प्रकोष्ठ संयोजक भाजपा मंडल दुद्धी जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी नें कहां की लगन एवं निष्ठा के साथ कार्य के प्रति समर्पण की भावना निश्चित रूप से रग रग में विराजित है यह प्रशस्ति पत्र से जनपद सोनभद्र अभियोजन के सफलतम कार्य को लेकर गौरवान्वित हुआ है l सिविल बार एसोसिएशन अध्यक्ष प्रभु सिंह एडवोकेट ने वरिष्ठ अधिवक्ता को दूरभाष द्वारा बधाई ज्ञापित करते हुए अभियोजन निदेशालय उत्तर प्रदेश की परख की सराहना एवं उज्जवल भविष्य की कामना की है l जिला उद्योग व्यापार मंडल अमरनाथ, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह, डीसीएफ चेयरमैन सुरेंद्र कुमार अग्रहरी सहित प्रबुद्ध जनों ने श्री दिनेश कुमार अग्रहरी को शुभकामनाएं बधाई ज्ञापित किया है l

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment