बोलेरो के धक्के से बाइक सवार व सड़क पार कर रहा व्यक्ति घायल हुआ

---Advertisement---

 

अनिल जायसवाल

डाला सोनभद्र – चौकी क्षेत्र डाला के अंतर्गत डाला बाजार मे वाराणसी शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर स्थित सरकारी शराब की दुकान के सामने मंगलवार को शाम लगभग 5:45 बजे चोपन से डाला की ओर आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार को धक्का मार दिया जिससे बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पार कर रहे अजय गुप्ता उम्र लगभग 45 वर्ष निवासी बैढ़न, मध्य प्रदेश गंभीर रूप से घायल हो गए । वही बोलेरो के धक्के से बाइक सवार भी घायल हो गया जिसका नाम रामदास उम्र लगभग 40 वर्ष पुत्र रामकुमार लंगड़ा मोड , बौली टोला , डाला,थाना चोपन बताया गया । बोलेरो मौका देख मौके से फरार हो गया । स्थानीय लोगों की मदद से दोनो घायलो को नजदीकी निजी चिकित्सालय भेजा गया जहां उपचार के दौरान घायल अजय गुप्ता की गंभीर स्थिति को देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया गया ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment