ब्राह्मण समाज ने जरूरतमन्दों को भोजन वितरण कर बांटा कम्बल।

---Advertisement---

 

(ब्यूरो चीफ/जयदीप गुप्ता)
ओबरा। मकर संक्रांति के अवसर पर रविवार 15 जनवरी को अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज ओबरा के सौजन्य से ब्राह्मण समाज ओबरा स्थित कार्यालय पर जरूरतमन्दों को भोजन व लाई चुड़ा व कम्बल वितरण का कार्यक्रम किया गया।कार्यक्रम का शुभारम्भ भगवान परशुराम के फोटो चित्र पर संयुक्त रुप से पूजन,वंदन व आरती के साथ किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहें ब्राह्मण समाज ओबरा के अध्यक्ष नन्दलाल पाण्डेय ने कहा कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों से आये जरूरतमन्दों को भोजन वितरण किया गया साथ ही अत्यधिक ठंड के मौसम में बचाव हेतु जरूरतमन्दों को कम्बल वितरण कर उन्हें राहत पहुचाने का कार्य ब्राह्मण समाज द्वारा किया गया है। ब्राह्मण समाज के संरक्षक महेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि पौष माश में जब सूर्य धनु राशि को छोड़कर मकर राशि मे प्रवेश करता है तभी हिन्दू मकर संक्रांति मनाते है।इस दिन से ही सूर्य की उत्तरायण गति होती हैं।इस दिन जप, तप एवं दान जैसी क्रिया कलापों का विशेष महत्व हैं।इस अवसर पर महासचिव प्रभात पाण्डेय,सचिव देवानंद मिश्र,
डॉ जीएन पाठक,राजीव दूबे,पुष्प राज पाण्डेय,प्रमोद त्रिपाठी,नरेंद्र नाथ त्रिपाठी,
नरसिंह त्रिपाठी,रामनाथ त्रिपाठी,अनिल तिवारी,डॉ एके पाण्डेय,सुशील पाण्डेय,
सुमन तिवारी,कृष्ण मोहन तिवारी,विकास मिश्र,संजीव मालवीय,एसके चौबे, एसएन पाण्डेय,कृष्ण बिहारी त्रिपाठी,अगस्त शुक्ला,उमेश शुक्ला,राजू पाठक,महेन्द्र त्रिपाठी,शशि कांत शुक्ला,ई रेवती रमन पाण्डेय,चंद्रशेखर पाण्डेय,सुधीर पाण्डेय,कृपा शंकर पाण्डेय,मनोज दूबे,दिनेश पाठक,मीडिया प्रभारी महेश पाण्डेय, आलोक मिश्रा,अंकित पाण्डेय,सहित तमाम ब्राह्मण बंधु उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment