अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। आज सुबह लगभग (12) बजे त्योहार को देखते हुए शांति व्यवस्था के मद्देनजर हल्का एसआई नवनीत के नेतृत्व में मय् पीएसी बल के साथ पैदल मार्च किया।
आपको बताते चलें कि मकर- संक्रांति के पर्व चोपन पुलिस ने बस स्टैंड,मार्केट,सिंदुरिया रोड, चोपन बैरियर एवं भीड़-भाड़ वाले इलाको में पैदल गश्त किया। गश्त के दौरान पुलिस ने सभी नगरवासियों, दुकानदारों एवं आमजन मानस से शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील किया साथ ही कड़ी हिदायत दिया कि अशांति फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पैदल मार्च करते समय भारी संख्या में पुलिसकर्मी, पीएसी के जवान शामिल रहें।
मकरसंक्रांति पर्व पूरें नगर में पुलिस ने पीएसी बल के साथ पैदल-मार्च किया
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Sunday, January 15, 2023 9:36 AM
---Advertisement---

