पीएसी के साथ कस्बा इंचार्ज ने किया नगर में भ्रमण

---Advertisement---

 

सेराजुल होदा,

दुद्धी सोनभद्र। पी एसी जवानों के साथ कस्बा इंचार्ज आज शनिवार को दोपहर में नगर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर शांति सुरक्षा कायम करने के मद्देनजर जायजा लिया। कस्बा इंचार्ज संजय कुमार सिंह ने पीएसी के दर्जन भर जवानों के अलावा पुलिस और होमगार्ड के साथ नगर भ्रमण किया। उन्होंने संकट मोचन मंदिर तहसील तिराहा मां काली रोड के अलावा विभिन्न क्षेत्रों का जायजा लिया इसके अलावा उन्होंने नगर में आने जाने वालों को यातायात के नियमों से चलने के बारे में आम लोगों और वाहन चालकों को विस्तार से जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया। उन्होंने कहा कि यातायात नियम का नहीं पालन करने वाले लोगों और वाहन चालकों के खिलाफ भी सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। यातायात नियमों के साथ चलने से होने वाले दुर्घटनाओं में बड़ी कमी आएगी। उन्होंने लोगों से अपील किया कि धीरे चलिए सुरक्षित चलिए। कहा कि कहीं भी कोई भी कोई घटना या कोई बात हो तो घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को मुहैया कराएं जिससे पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर पीड़ित व्यक्ति की मदद कर सके और उनकी सहायता भी कर सकें।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment