सीओ पिपरी और अनपरा पुलिस ने लकड़ी बिनने वाली महिलाओं को बांटा कंबल।

---Advertisement---

अनपरा/सोनभद्र ,सीओ पिपरी और अनपरा पुलिस ने लकड़ी बिनने वाली महिलाओं को बांटा कंबल। कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत अनपरा थाना में कंबल का वितरण किया गया। प्रदीप सिंह चंदेल ने कहा कि कड़ाके की ठंड में ठिठुर रहे गरीब,निर्धन, बेसहारा व असहायों की मदद करना सबसे बड़ा पुनीत कार्य है। समाजसेवियों,स्वयं सेवी संस्था के अलावा संपन्न आम नागरिक को इस पुनीत कार्य में आगे आना चाहिए। नागेश सिंह ने कहा के इस प्रकार के कार्य से समाज को नई दिशा मिलती है। कंबल का वितरण करना स्वयं को सुखद अनुभूति का अहसास कराता है। वही कम्बल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे खुशी से खिल गये।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment