अशोक मदेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत पटवध के बसकटवा मूल निवासी कमलेश मौर्य 7-1-2023 की सुबह उठकर देखा तो उसकी नदी से बालू निकालने वाली नांव से पम्प चोरी हो गई थी जिसका वजन लगभग दो कुंतल था तब से कमलेश मौर्य द्वारा काफी खोज बीन के बाद बगल के दुकानदार के सीसीटीवी फूटेज में देखा तो चार कार सवार लोगों द्वारा पम्प को चोरों द्वारा चोरी कर कार में लेकर भागते हुए पाया गया तब उन्होंने तत्काल थाना चोपन में लिखित तहरीर देकर आवश्यक कार्यवाही करने की अपील की है
सुत्रों की मानें तो थाना क्षेत्र के मुख्य मार्केट, प्रीत नगर एवं आस पास के इलाकों में लगातार चोरी की घटनाएं आम बात हो गयी हैं जैसा कि पूर्व के दिनों में चोरियां हुईं हैं अब देखना यह है कि पुलिस कितनी तत्परता दिखाते हुए पम्प को खोज निकालती है।
चोपन थाना क्षेत्र के पटवध में बालू वाली नांव का पंप चोरों ने उड़ाया,चोरी की घटनाएं कम नहीं हो रहीं हैं।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Wednesday, January 11, 2023 1:15 PM
---Advertisement---

