सिक्खों के दसवें गुरु गोविंद सिंह जी की 355 वां प्रकाशोत्सव पर भव्य शोभायात्रा निकाला गया।

---Advertisement---

अशोक मद्देशिया

चोपन/सोनभद्र। आज दोपहर दो बजे सिक्खों के दसवें गुरु गुरुगोविंद सिंह की जयंती पर स्थानीय गुरुद्वारे में सर्वप्रथम विशाल लंगर का आयोजन किया गया जिसमें शामिल होकर सैकड़ो श्रद्धालुओं ने लंगर का प्रसाद चखा। आये हुए अतिथियों का कमेटी के द्वारा सरोपा देकर सम्मानित किया गया। ततपश्चात नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। कीर्तनमयी शोभायात्रा गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए गुरुद्वारें पर जाकर समाप्त हो गया। शोभायात्रा का नगर में कई जगह स्वागत-सत्कार किया गया। रास्ते में तमाम श्रद्धालुओं ने सबीलें लगाकर शोभायात्रा में शामिल लोगों को जलपान कराया व प्रसाद वितरण किया। शोभा यात्रा के आगे सिख युवक गद्दा आदि करतब दिखा रहे थे। इसमें शामिल पंच प्यारे शोभायात्रा का आकर्षण का केंद्र रहे। गुरु गोविंद सिंह जयंती पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से विशाल कीर्तनमयी शोभायात्रा निकाली गई। इसमें सिख सुमदाय के सैकड़ो महिला पुरुष और बच्चे शामिल हुए। शोभा यात्रा के आगे पंच प्यारों का दल चल रहा था। जो आकर्षण का केंद्र रहा। मिर्जापुर से आये नवयुवकों के समूह ने तरह तरह के करतब दिखाकर लोगों को हैरत में डाल दिया।महिलाएं शब्द कीर्तन करती चल रही थीं। छोटे-छोटे बच्चे गुरुवाणी गा रहे थे। शोभा यात्रा में भव्य तरीके से सजे वाहन शामिल थे। शोभायात्रा के बीच गुरु ग्रंथ साहिब की सवारी भी शामिल थी। शोभायात्रा के ठीक पीछे-पीछे रागी-जत्थे, शब्द-कीर्तन करते चल रहे थे। शोभायात्रा नगर के राजमार्ग सड़क मुख्य मार्केट से होते हुए प्रीतनगर, रेलवे स्टेशन रोड,मेन रोड होते हुए फिर गुरुद्वारे में पहुचकर शोभायात्रा का समापन हुआ। शोभायात्रा के लिए गुरुद्वारे को भव्य रूप से सजाया गया था। जगह-जगह शिविर लगाकर श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का स्वागत-सत्कार किया।
शोभायात्रा में अध्यक्ष प्रेम सिंह, सतनाम सिंह,मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि उस्मान अली, वरिष्ठ समाजसेवी प्रदीप अग्रवाल, सत्यप्रकाश तिवारी, समाजसेवी शेरखान, अशोक सिंघल विजय अग्रहरी कुशल सिंह,नजमूद्दीन,कवलजीत सिंह,बलविंदर सिंह,जितेंद्र सिंह,
प्लाहा, महताब सिंह,गुरवीर सिंह, पतविन्दर सिंह,अजीत सिंह, आशीर्वाद, रविंद्र गोयल, संजय जैन, अनील, मयंक सिंह, दलबीर सिंह, अमन अनीश अहमद,सहित गुरूद्वारा इंटर कॉलेज के स्काऊट के बच्चे
आदि लोग उपस्थित रहे।
शोभायात्रा जुलूस में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चोपन थाना प्रभारी निरीक्षक पूरे पुलिस-बल के साथ जुलूस में मुस्तैद नजर आएं।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment