तहसील समाधान दिवस 23 मामले आए 3 मामलों का निस्तारण

---Advertisement---

रवि सिंह

दुद्धी/सोनभद्र|आज शनिवार को तहसील समाधान दिवस का आयोजन एडीएम सहदेव मिश्रा के अध्यक्षता में गया। जिसमें विभिन्न समस्याओं से संबंधित कुल 23 जन शिकायतें प्रार्थना पत्र आएं। जिसमें 2 मामलों का निस्तारण मौके पर व एक टीम भेजकर किया गया| शेष 20 मामलों को निस्तारण करने के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को 1 सप्ताह के भीतर गुणवत्ता परक निस्तारण किए जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि जन शिकायत प्रार्थना पत्र में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं चाहिए, अगर अधिकारियों के द्वारा लापरवाही बरती गई तो ऐसे अधिकारियों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित कर दी जाएगी । इस मौके पर एडिश्नल एसपी विजय शंकर मिश्रा ,तहसीलदार बृजेश कुमार वर्मा ,बीडीओ दुद्धी सुनील कुमार सिंह ,प्रभारी निरीक्षक श्रीकांत राय के साथ सर्कल क्षेत्र सभी थानों के प्रतिनिधि मौजूद रहे,अलावा अन्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे|

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment