अवैध रूप से कबाड़ की दुकान चलाने वाले और अतिक्रमण करने वालों की खैर नहीं

---Advertisement---

मुस्तकीम खान,

सोनभद्र जिले के समस्त थानों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में की जायेगी सघन चेकिंग अभियान,

हर थाना क्षेत्र में अवैध रुप से संचालित कबाड़ की दुकानों व अवैध अतिक्रमण करने पर कबाड़ियों के विरुद्ध की जायेगी सख्त कार्रवाई।

 

पुलिस को बीते कई दिनों से जनपद में कबाड़ व्यापारियों द्वारा अवैध रुप से कबाड़ की दुकान का संचालन करने तथा मार्गों पर अवैध अतिक्रमण किए जाने की शिकायतें मिल रही थी, जिस पर पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह ने सख्त रुख अपनाते हुए जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों एवं चौकी प्रभारियों को अवैध कबाड़ की दुकानों के विरुद्ध अभियान चलाकर चेकिंग कर कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया है।

उक्त अभियान के क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों व चौकी प्रभारियों द्वारा जनपद में संचालित अवैध कबाड़ की दुकानों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया जायेगा तथा अवैध रुप से संचालित कबाड़ियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment