अशोक मदेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत चोपन पुल पर राबटर्सगंज की तरफ जा रहे हैं मोटरसाइकिल सवार को अज्ञात वाहन टक्कर मार कर फरार हो गया।
राहगीरों ने तत्काल घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल मोटरसाइकिल सवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उपचार के बाद तत्काल जिला अस्पताल रेफर कर दिया घायल युवक की पहचान श्रीकांत निषाद पुत्र राम सुंदर निषाद निवासी कुरहल थाना चोपन के रूप में हुई। पुलिस द्वारा घायल के परिजनों को सूचना दे दी गई हैं।
सोनपुल पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार घायल।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Thursday, January 5, 2023 1:32 PM
---Advertisement---

