सेराजुल हुदा,
दुद्धी सोनभद्र। दुद्धी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दुद्धी का शैक्षिक भ्रमण/अध्ययन यात्रा सत्र २०२२-२३ हेतु विद्यालय की छात्राएं शैक्षिक भ्रमण पर ओब्रा पीजी कॉलेज का भ्रमण किया। कॉलेज की प्रधानाचार्या डां०श्वेता सिंह द्वारा ओबरा स्नातकोत्तर महाविद्यालय के लिए विद्यालय प्रांगण से पूर्व निर्धारित समयानुसार १०००छात्राओं को रवाना किया गया। विद्यालय की समस्त अध्यापिकाओं एवं ३५ वालिंटियर के कुशल नेतृत्व में सभी छात्राओं ने साथ -साथ समूह में रहने की प्रवृत्ति, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास एवं खुले वातावरण में शिक्षा का व्यक्तिगत अनुभव प्राप्त किया। सभी छात्राओं को भ्रमणोपरान्त सकुशल विद्यालय प्रांगण में उपस्थित हुई एवं सुरक्षित अपने -अपने घर पहुंच गयी।
शासन के द्वारा शैक्षिक भ्रमण विद्यालय द्वारा कराए जाने पर विद्यालय परिवार को अभिभावकों ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कॉलेज की छात्राओं ने शैक्षिक भ्रमण कर ओबरा पीजी कॉलेज का शैक्षिक कार्यों और गुणवत्ता को परखा तथा वहां के छात्राओं से विभिन्न शैक्षिक पठन-पाठन के बारे में विस्तृत चर्चा कर जानकारी हासिल किया।

