अनिल जायसवाल
डाला सोनभद्र- स्थानीय हाथी नाला थाना क्षेत्र के वाराणसी – शक्ति नगर राज्य मार्ग पर अनियंत्रित होकर ट्रेलर ने दो ट्रक को जोरदार टक्कर मारते हुए जंगल में घुसा, चार घायल
प्राप्त जानकारी के मुताबिक हाथी नाला थाना से लगभग दो किलोमीटर रेनूकोट के तरफ वाराणसी शक्ति नगर राज्य मार्ग पर शुक्रवार की रात्रि लगभग एक बजकर पंद्रह मिनट पर ट्रेलर चालक भूरा पुत्र शरीफ रार्मिया निवासी शीविगंज बरेली रेनुकोट के तरफ से आ रहा था और अनियंत्रित होकर दुसरी ट्रक को साईड से जोरदार टक्कर मारते हुए सामने से आ रही दुसरे ट्रक को टक्कर मार दिया और सड़क के किनारे जंगल में घुस गई इस घटना में कुल लगभग चार लोगों में दो लोग घायल हो गए दो लोगों को हल्का चोट आई। जिसके उपरांत सूचना पाकर मौके पर पहुंची हाथी नाला थाना की पीआरबी ने तत्काल घायलों की बड़ी मस्कत के बाद बाहर निकलवा गया और लोढी अस्पताल भेजवाया गया
इस संबंध में जानकारी देते हुए हाथी नाला थानाध्यक्ष श्याम बिहारी ने बताया कि उपरोक्त घटना में राजकुमार प्रजापति पुत्र हीरालाल प्रजापति निवासी शीशवा बाबतपुर बड़ा गांव वाराणसी, जितेन्द्र सिंह पुत्र हंसलाल निवासी बिसौली नौगढ़ चंदौली को हल्का चोट लगी, और घटना में घायल भूरा पुत्र शरीफ रार्मिया निवासी शीविगंज बरेली ,राना सिंह पुत्र अमरेश सिंह शाहबगंज चंदौली घायल हो और तहरीर के आधार पर विधिक कार्यवाही की जा रही है

