सत्यपाल सिंह )
म्योरपुर। सोनभद्र , बिड़ला विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कालेज परिसर में जनप्रतिनिधि एवं व्यापार मंच म्योरपुर के तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न कवि ह्रदय अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती के अवसर पर “अटल काव्य निशा”अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।उक्त कवि सम्मेलन कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों के कवियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य मंत्री संजीव गोड़ व क्षेत्रीय विधायक रामदुलार सिंह गोड़ ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया।
तत्पश्चात वाराणसी से आयी कवियत्री विभा शुक्ला ने सरस्वती वंदना से कवि सम्मेलन का शुभारंभ किया।कवि सम्मेलन में डॉ सुरेश अवस्थी (कानपुर), कमलेश राजहंस (अनपरा), राजीव शर्मा (इंदौर), कुमार मनोज (इटावा), सत्यपाल सत्यम (मेरठ), देवेंद्र परिहार (रायपुर), जनाब हसन सोनभद्री (दिल्ली), सतीश सागर (उज्जैन),विभा शुक्ला (वाराणसी),राम लखन जंगली (लीलासी) तथा यथार्थ विष्णु(म्योरपुर) ने अपनी कविताओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करते हुए तालियां बजाने को मजबूर कर दिया। देर रात तक श्रोतागण कवियों की कविताओं पर झूमते रहे। रायपुर से आए देवेंद्र परिहार ने अपनी कविता “मुल्क के वास्ते वफादारी किया करते हैं मुल्क के वास्ते हर पल ही जिया करते हैं हम तुम इसलिए महफूज हैं घर में क्योंकि सीमा पर जवान प्राण दिया करते हैं”सुनाकर श्रोताओं में देश भक्ति का संचार कर दिया। कार्यक्रम में शामिल सभी कवियों ने देर रात तक बारी बारी से अपनी कविताओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करते रहे।कवि सम्मेलन की अध्यक्षता साहित्य श्रृषि अजय शेखर ने और संचालन कमलेश राजहंस ने किया। इससे पूर्व आयोजकों द्वारा सम्मेलन में आए अतिथियों और कवियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।इस दौरान कार्यक्रम के अध्यक्ष ब्लाक प्रमुख मान सिंह गौड़, संयोजक एडवोकेट सत्यनारायण यादव, उपाध्यक्ष संगीता गणेश जायसवाल ग्राम प्रधान म्योरपुर, सोनाबच्चा अग्रहरि, लालता प्रसाद जायसवाल, रामदेव तिवारी, अनवर अली, सुजीत कुमार सिंह,अजय कुमार सोनू सहित तमाम श्रोतागण मौजूद रहे।

