सेराजुल होदा,
दुद्धी /सोनभद्र | आज सुबह 8:30 बजे के आसपास स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गुलाल झरिया भट्टी मोड़ के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रेलर ने बाइक सवार युवक को रौंदते हुए भागने का प्रयास किया | लेकिन ग्रामीणों की तत्परता से उसे रुकना पड़ा | मौके पर जाकर ग्रामीणों ने जब देखा तो उसकी मौत हो गई | प्राप्त जानकारी के अनुसार बैजनाथ पुत्र रामनरेश उम्र लगभग 28 वर्ष निवासी तुर्रीडीह आज सुबह अपनी बाइक द्वारा धनौरा कृषि मंडी मे सब्जी खरीदने आ रहा था लेकिन जैसे ही वह भट्टी मोड़ के पास पहुंचा उसी समय दुद्धी से आश्रम की ओर जा रहे हैं एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रेलर जिसका नम्बर NL01AF 6675 ,ने उसे कुचलते हुए भागने का प्रयास किया | लेकिन ग्रामीणों ने दौड़ा कर रोका तब तक उसकी मौत हो गयी थी | इसके बाद लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी | सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा करते हुए अग्रिम कार्रवाई के लिए भेज दिया | लगातार भट्टी मोड़ के आसपास हो रही सड़क दुर्घटनाओं से ग्रामीणों में भय व्याप्त है | उन्होंने शासन -प्रशासन से गुलाल झरिया भटटी मोड़ के पास ट्रैफिक पुलिस के डयूटी की मांग की है |

