अनिल जायसवाल
डाला सोनभद्र- पुलिस उपमहानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र मिर्जापुर द्वारा वांछित/वारण्टी / पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में, तथा प्रभारी निरीक्षक चोपन के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु थाना चोपन पुलिस के द्वारा रविवार को वैष्णौ मंदिर के पास से सुबह दश बजे संतोष उम्र लगभग 37 वर्ष पुत्र श्याम लाल निवासी डाला चढाई
एक वारंटी को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही कि जा रही है। वहीं एनबीडब्ल्यू में वारंटी
मु० न०- 1621/2020 धारा 147, 323, 504, 506, 325, 427 राज्य बनाम सत्येन्द्र यादव व गैंगस्टर थाना चोपन, मा० न्यायालय श्रीमान् एसीजेएम / सी० जज सीडी सोनभद्र से सम्बन्धित उपरोक्त वारंटी को लेकर गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है
इस दौरान टीम में लक्ष्मण पर्वत, डाला चौकी इंचार्ज अरविन्द कुमार गुप्ता, का0 करन कुमार ,का0 विमलेश गुप्ता रंजीत सरोज शामिल रहे।

