दुद्धी बार के आरोप को सिविल बार ने बताया गलत ,सौंपा ज्ञापन

---Advertisement---

रवि सिंह

दुद्धी/सोनभद्र| दुद्धी बार के आरोप को सिविल बार ने गलत बताते हुए उक्त प्रकरण में तहसील दिवस में पहुँच कर सचिव मनोज मिश्रा के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा| अधिवक्ता अंजनी सिंह ,राकेश श्रीवास्तव ,मनोज तिवारी ,विष्णु कांत तिवारी ने अवगत कराया कि मुंसिफ कोर्ट परिसर में 15 वर्ष पूर्व एमएलसी कोटे से चार तीन शेड का निर्माण करवाया गया था जो अब जर्जर हो गए है और बरसात के दिनों में पानी चूता है | इसलिये दुद्धी बार मे कुछ वर्ष पूर्व विधायक रूबी प्रसाद से धन आवंटित कराकर एक तीन शेड को हटाकर उसके स्थान पर पक्का निर्माण कर लिया गया है जो न्यायालय भवन से सटा हुआ है तथा उसके बाद पूर्व अध्यक्ष कैलाश कुमार ने पूर्व विधायक हरिराम चेरों से धन आवंटित कराकर ट्रेजरी विभाग से सटे सरकारी जमीन पर बिना किसी अनुमति के अपना चैम्बर बनवा लिया , वर्तमान समय में वर्तमान विधायक द्वारा अधिवक्ता हित को देखते हुए 15 लाख रुपये इस लिए आवंटित किया गया कि टीन शेड लगाकर पक्का निर्माण हो जाये ,अधिवक्ताओं द्वारा किसी भी खाली जमीन पर अतिक्रमण नहीं किया जा रहा है ,ज्यादा समय हो जाने के कारण तीन शेड जर्जर हो गया है और इससे पानी टपकता है इसी शेड के स्थान पर पक्का निर्माण के लिए कल शुकवार को विधायक द्वारा उद्घाटन किया गया|इस निर्माण के लिए दुद्धी बार एसोसिएशन द्वारा जो विरोध किया जा रहा है वह गलत है ,जिस तीन शेड का निर्माण होना है उसमें दुद्धी बार व सिविल बार के अधिवक्ता बैठते है यह निर्माण अधिवक्ता हित मे वादकारी हित में हो रहा है | अतः इस निर्माण के लिए अनुमति देने के साथ आपत्ति को निरस्त किये जाने की मांग किया है|

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment