अशोक मदेशिया
संवाददाता
भारतीय जनता पार्टी चोपन मण्डल के कार्यकर्ताओं ने मण्डल अध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में चोपन नगर के हाइडिल कालोनी वार्ड 3 में घर घर जाकर भाजपा को विजय दिलाने हेतु मतदाताओं से आशीर्वाद प्राप्त किया । मतदाताओं से सम्पर्क करते समय भारत माता की जय, मोदी योगी जिन्दाबाद, के नारे लगाये गये । हनुमान मंदिर हाइडिल कालोनी से एकत्र होकर काशीराम आवास,व अन्य घरों में कार्यकर्ताओं ने पत्रक देकर आगामी नगर पंचायत के चुनाव में सभासद व चेयरमैन भाजपा का बनाने का आवाहन किया । मण्डल अध्यक्ष ने कहा कि नगर पंचायत में भाजपा को विजय दिलाकर ट्रिपल इंजन की सरकार में और तेजी से नगर पंचायत में प्रधानमंत्री शहरी आवास, सड़क, बिजली, पेयजल, जल निकासी, पार्क , सुरक्षा इत्यादि का विकास होगा।
सम्पर्क अभियान में नगर समन्वयक डा सतेन्द्र आर्य जी, संजय जैन, प्रदीप अग्रवाल, विकास चौबे, धर्मेंद्र जायसवाल विनीत पांडे शैलेश उपाध्याय राम कुमार मोदनवाल राम कुमार सोनी राकेश बिंद प्रदीप साहनी रोहित पटेल पवन सिंह विकाश सिंह छोटकु सहित सैकड़ों कार्यकर्ता संपर्क में लगे रहे
निकाय चुनाव को लेकर भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने घर-घर संपर्क अभियान तेज किया।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Saturday, December 17, 2022 2:32 PM
---Advertisement---

