अनिल जायसवाल
संवाददाता
डाला/सोनभद्र। जहाँ एक तरफ प्रदेश की लोकप्रिय योगी सरकार अपने विद्यालयों को नए मॉडल के लिए तरह तरह की बजट पास करके अच्छी शिक्षा बच्चों को मिले इसका प्रयास कर रही हैं जहाँ विद्या का ज्ञान बांटा जाता है वह स्थान मन्दिर से कम नहीं होता है। लेकिन इसी मंदिर में यदि ऐसे गुरु हो जाए जो विद्यालय बच्चों को सवारने की जगह अपनी गाड़ी सवार रहे हैं।
ऐसा ही एक मामला विकास खण्ड चोपन अंतर्गत ग्राम पंचायत कोटा क्षेत्र के टोला आबाड़ी प्राथमिक विद्यालय में प्रकाश में आया । इस विद्या मंदिर के गुरु ने अपने ही मन्दिर को बना दिया सर्विस स्टेशन ऐसा ही एक तश्वीर सामने आया हैं कि आप देख कर दंग रह जाएंगे ।
मिली जानकारी के अनुसार इस विद्या मंदिर में तैनात गुरु ने सोमवार को स्कूल बच्चों को एक तरफ बैठा कर वही कपड़ा अपना उतार कर अपनी निजी वाहन को धोने लगे कि जैसे मानो अपने घर पर धो रहे हो।
आपको बताते चले कि अभी कुछ दिन पहले बेसिक शिक्षा विभाग ने ने आदेश जारी किया था कि कोई भी विद्यालय में बिना आदेश के किसी को अंदर जाने का अनुमति नही है। ताकि वहा के अध्यापक बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान करें और किसी के द्वारा शिक्षक परेशान न हो, लेकिन उस आदेश के कारण आज विद्यालयों में मनमाना तरीके से वहां के अध्यापक नजर आ रहे हैं। शिक्षा के मंदिर से जिस तरह की तस्वीर सामने आई हैं उससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि क्या यह गुरुकुल के मंदिर का पुजारी बच्चों को कैसी शिक्षा देंगे और क्या होगा गांधी के सपनों के भारत का तस्वीर। फिलहाल इस शिक्षक पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
अध्यापक ने विद्यालय को बनाया सर्विस स्टेशन
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Tuesday, December 13, 2022 6:57 AM
---Advertisement---

