मुख्य मार्केट, अस्थाई बस स्टैंड, फ्लाई ओवर पर बेतरतीब सड़क के किनारे सवारी के लिए खड़े आटो देते अनहोनी दुर्घटना को दावत,कल के बैरियर की दुर्घटना से सबक ले प्रशासन।

---Advertisement---

 

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता

चोपन/सोनभद्र। थाना क्षेत्र अंतर्गत मुख्य मार्केट राजमार्ग पर बस स्टैंड,टैंपू स्टैंड,फ्लाई ओवर पर पूरे दिन बिना डर-भय के आटो-चालक सवारी बैठने के लिए स्थानीय प्रशासन के बिना डर-भय के तीन-तीन की लाइन में खड़ा कर देते हैं। जिससे पैदल चलने वाले राहगीर,रेलवे यात्री, छात्र-छात्राओं को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। कोई इनके मुंह नहीं लगना चाहता हैं क्योंकि बेसुरा ज़बाब देते हैं या झगड़ा करने को तैयार हो जाते हैं।
आपको अवगत कराते चले कि राजमार्ग पर फ्लाई ओवर पर विगत समय में कई बार दुर्घटना हो चुका है यही स्थिति बस स्टैंड की हैं यहां भी सवारी के चक्कर में तीन-तीन की संख्या लाइन से खड़ा करके सवारी लादते हैं लेकिन स्थानीय प्रशासन इन्हें ठीक करने का प्रयास नहीं करती सिर्फ डांट देती हैं जिससे इनका मन बढ़ गया हैं। चोपन मार्केट के इस किलर रोड पर कौन कब असमय दुर्घटना का शिकार होकर काल के गाल में समा जाएंगे यह उन्हें नहीं पता हैं घर सकुशल पहुंचेंगे या नहीं यह भी सदैव उन्हें और उनके परिजनों में डर बना रहता हैं।
स्थानीय निवासी और दुकानदारों का कहना हैं कि इस तरह सड़क पर सवारी के लिए मनमाने ढंग से खड़े आटो के कारण बस स्टैंड पर पूर्व में हुए भीषण रोडवेज दुर्घटना को भुलाया नहीं जा सकता हैं जिसमें कई मौतें हुई थी,अभी कल सुबह की ताज़ा घटना हैं मुख्य मार्केट राजमार्ग अस्थाई बस स्टैंड पर रोडवेज बस और पोकलैंड लदे ट्रेलर की की टक्कर हुई यह तो संयोग अच्छा था कि सभी बस यात्री और चालक सुरक्षित बच गये इस अनहोनी एक्सीडेंट का मूल कारण पूरी पटरी का जाम रहना,अगर समय रहते परिवहन विभाग,यातायात विभाग,स्थानीय प्रशासन ने इन मनबढू आटो चालकों पर अंकुश नहीं लगाया तो निश्चित रुप से भविष्य में बड़ी दुर्घटना होने से कोई रोक नहीं सकता हैं जिसका जीता जागता उदाहरण कल सुबह देखने को मिला हैं।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment