आकाश से आई ध्वनि सुनके भयभीत हुआ कंश

---Advertisement---

अशोक मदेशिया
संवाददाता
चोपन सोनभद्र। सोननदी के पवित्र पावन तट पर चल रहे विशाखा रमणबिहारी रासलीला मण्डल वृन्दावन द्वारा शनिवार को श्रीकृष्ण के जन्म से लेकर ऊखलबंधन तक की लीला का मंचन किया गया।
मथुरा नरेश उग्रसेन ने बेटे कंस को बेटी देवकी का विवाह करने का आदेश दिया। कंस ने वसुदेव के साथ बहन का विवाह किया। सारी रस्म पूरी होने के बाद वह बहन को उसकी ससुराल पहुंचाने के लिए स्वयं रथ लेकर जा रहा था। तभी रास्ते में आकाशवाणी होती है अरे कंस जिस बहन का विवाह कर तू फूला नहीं समा रहा है उसी बहन का आठवां लाल तेरा काल होगा। आकाशवाणी सुन कंस ने वहीं रथ रोक दिया। उसे अपने कानों पर सहज विश्वास नहीं हुआ। उसने पुन: आकाशवाणी करने को कहा इस बार भी आकाशवाणी हुई रे कंस देवकी का आठवां लाल होगा तेरा काल। कंस ने देवकी का वध करने की ठान ली लेकिन वसुदेव ने विरोध किया इस पर उसने दोनों को मारना चाहा इस बीच राजा उग्रसेन स्वयं आ गए। मथुरा नरेश ने कंस को बहन बहनोई की हत्या न करने की नसीहत दी। इस पर कंस ने पिता से राजपाट छीन स्वयं राजा बन गया। देवकी-वसुदेव और उग्रसेन तीनों को बंदीगृह में डलवा दिया। वसुदेव ने आठवां पुत्र उसे सौंपने का भरोसा दिलाया। नारद ने वहां पहुंच कंस को दिग्भ्रमित कर दिया और और कहा कि पहला भी आठवा लाल हो सकता है। इस पर कंस ने कारागार में हुए देवकी के सात बच्चों का वध कर दिया। कंस के पाप से धरती अकुला उठी। भगवान विष्णु से प्रार्थना की तो उन्होंने धरती पर अवतरित होने का वरदान दिया। देवकी के आठवें पुत्र के रूप में भगवान विष्णु ने श्रीकृष्ण रुप में अवतार लिया। सारे पहरेदार सो गए बालरुप धर श्रीकृष्ण ने वसुदेव से गोकुल पहुंचाने को कहा। रास्ते में यमुना नदी ने उफान मारा तो भगवान श्रीकृष्ण ने चरण स्पर्श करा दिया।यमुना का ऊफान शांत हुआ और भगवान श्री कृष्ण को सकुशल पहुंचा दिया। इस अवसर पर सत्यप्रकाश तिवारी, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जैन, नरसिंह त्रिपाठी श्री महंत कृष्णानंद गिरी जी महाराज श्री महंत कृष्णानंद गिरी जी महाराज नीरज भाटिया हनुमान अग्रहरी, अधिवक्ता राजेश साहनी अधिवक्ता अमित सिंह अजय सिंह अधिवक्ता धर्मेंद्र सिंह महेन्द्र केशरी, विजयानन्द तिवारी, पवन अग्रवाल, राकेश मोदनवाल ,रामसुन्दर, विमल साह, कमलेश, नागेश्वर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment