राकेश केशरी,
विंढमगंज सोनभद्र थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत फुलवार में बीती रात्रि को थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज ठाकुर के नेतृत्व में उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह मय सिपाही मलिया नदी से बालू लोड करके आरहे एक ट्रैक्टर को धर दबोचा व थाना परिसर में लाकर खड़ा किया तथा खनन अधिकारी को समुचित कार्रवाई करने के लिए सूचित किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इलाके में अवैध बालू का खनन व परिवहन जहां रुकने का नाम नहीं ले रहा है वहीं स्थानीय प्रशासन भी अवैध बालू खनन व परिवहन को रोकने के लिए कमर कस ली है इसी क्रम में बीती रात अवैध बालू लदी एक ट्रैक्टर को पुलिस ने धर दबोचा और थाने पर लाकर समुचित कार्रवाई हेतु खनन विभाग के अधिकारियों को सूचित कर दिया है उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि बीती रात मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन में थाना क्षेत्र के अंतर्गत फुलवार ग्राम पंचायत से होकर बहने वाली मलिया नदी से अवैध बालू खनन करके परिवहन करने जा रहे एक ट्रैक्टर को धर दबोचा गया है मौके से अंधेरे का फायदा उठाते हुए ट्रैक्टर का ड्राइवर भागने में सफल रहा। ग्रामीणों के मुताबिक उक्त ट्रेक्टर सुदेश्वर यादव पुत्र रामप्यारी यादव निवासी फुलवार बताया जा रहा है ट्रेक्टर पर समुचित कार्रवाई करने के लिए जिले के खनन अधिकारियों को सूचना दे दी गई है।खनन अधिकारियों के द्वारा ही कार्रवाई की जाएगी। रात्रि को ट्रैक्टर पकड़ने में सिपाही अजीत राय, सूर्या सिंह, अभिषेक त्रिपाठी शामिल थे।

