बग्घा सिंह/असफाक कुरैशी,
बीजपुर, सोनभद्र
महिला कल्याण विभाग जनपद सोनभद्र बिजपुर जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशानुसार अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय जेंडर अभियान व महिलाओं व बच्चों के खिलाफ हिंसा और भेदभाव उन्मूलन के बारे में जागरूकता बढ़ाने हेतु शनिवार को आर0 ए0 एस0 एस0 पब्लिक स्कूल रिहंद नगर में संरक्षण अधिकारी गायत्री दूबे द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सरंक्षण अधिकारी गायत्री दूबे द्वारा महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना कोविड-19 व मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना आदि योजनाओं व पोक्सो अधिनियम, बाल श्रम अधिनियम, बाल विवाह अधिनियम के बारे में जानकारी दी गई
व बीजपुर थाने से मा0 क0 एंटी रोमियो स्क्वॉड की रीया यादव व बबिता द्वारा समस्त हेल्पलाइन नम्बरों 112,1090,1098, 1930, के बारे में भी बताया गया। इस दौरान कार्यक्रम में थाने से HCS अमिताभ चंद्र, विद्यालय के प्रबंधक डॉ0 ओ0 पी0 सिंह, प्रधानाध्यापक आनंद प्रकाश प्रेमी, अध्यापिका दुलाली मालाकार, पिंकी सिंह, नीतू, अनु, आकांक्षा आदि समेत विद्यालय की छात्राएं उपस्थित रही।

