अशोक मदेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। विकास खंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सिंदुरिया में चल रही श्री रामलीला में शुक्रवार को जनकपुरी में फुलवारी का मंचन किया गया। मंचन देख दर्शक भाव विभोर हो गए। जनक नंदिनी सीता व अष्टसखी संवाद को सुनने के लिए दर्शकों की भीड़ रामलीला फील्ड में डटी रही। जैसे ही प्रभु श्रीराम अपने अनुज लक्ष्मण एवं गुरु विश्वामित्र के साथ जनकपुरी स्थित बाजार व फुलवारी घूमने मंच पर आए दर्शकों के जय श्रीराम के जयघोष से पूरा लीलास्थल गूंज उठा।फुलवारी में जनकनंदनी सीता ने श्रीराम को देखा तो उन्होंने अपनी सखियों से इस नवयुवक के बारे में पूछा। इस पर रामायण की चौपाई के साथ अष्टसखी संवाद का बेहतरीन मंचन किया गया। मंच पर विराजमान रामायणी के सधे स्वर का भरपूर आनंद दर्शकों ने लिया।
स्थानीय कलाकारों के बेहतरीन संवाद, संगीत और अभिनय से लीला मंचन में चार चांद लग गया। इस मौके पर व्यास जी मुरली तिवारी, राम गोपाल शास्त्री,नरसिंह त्रिपाठी रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुरेश पांडेय, विद्या शंकर पांडेय, रामजानकी पांडेय, उदय नारायन पाण्डेय प्रभु नारायन पाण्डेय अवधेश पाण्डे विरेन्दर कुमार पाण्डेय रामनारायण पांडेय, दिनेश पांडेय, प्रेम शंकर पांडेय, अशोक पांडेय, विजय शंकर पांडेय, राधारमण पाण्डेय,महावीर प्रसाद पांडेय, कमलेश पांडेय, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विशाल पांडेय, अशोक मिश्रा,बृजेश पांडे कृपा शंकर पांडेय प्रशांत पांडे रवि पाण्डेय मोनू पाण्डेय राजन पाण्डेय राजवली मिश्रा सहित समस्त पांडेय परिवार मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर चोपन थाना प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत मय फोर्स मौके पर मौजूद रहे।
रामलीला में फुलवारी का मंचन देख दर्शक भाव विभोर।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Saturday, December 10, 2022 6:49 AM
---Advertisement---

