अशोक मदेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र।आज दिनांक (9) दिसंबर 2022 को विकासखंड परिसर चोपन के परिसर में ग्राम प्रधान ,स्थानीय प्राधिकारी /निकाय के सदस्यों एवं प्रधानाध्यापकों का ब्लॉक स्तरीय सगोष्ठी एवम उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन के मुख्य अतिथि के रुप में माननीय श्री संजीव कुमार गोंड जी, समाज कल्याण राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार,विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख लीलावती गोड़ जी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त खंड विकास अधिकारी चोपन मनीष मिश्रा, तहसीलदार ओबरा सुनील कुमार, विकासखंड म्योरपुर के ब्लाक प्रमुख मान सिंह जी, जिला पंचायत सदस्य के रुप में उत्तरा त्रिपाठी जी के प्रतिनिधि संजीव त्रिपाठी जी एवं श्री अनिल यादव जी, मंत्री जी के प्रतिनिधि गुड्डू सिंह के साथ विकासखंड चोपन के समस्त ग्राम प्रधान एवं विद्यालयों के प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में निपुण लक्ष्य के संबंध में चर्चा परिचर्चा किया गया। उससे संबंधित वीडियो और पीपीटी का प्रदर्शन किया गया
और यह तय किया गया कि विकासखंड को कैसे निपुण बनाया जाए। इस संबंध में सभी लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए। जिसमें अकादमिक रिसोर्स पर्सन संजय यादव जी ने 19 पैरामीटर पर विद्यालय कायाकल्प पर प्रकाश डाला एवं मनीष कुमार श्रीवास्तव जी ने निपुण भारत के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की तत्पश्चात राज्य सन्दर्भ समूह के सदस्य विद्यासागर द्वारा विद्यालय में समुदाय का महत्व और उसमें ग्राम प्रधान की भूमिका पर चर्चा करते हुए अपनी बातों को रखा। विद्यालय का युवाओं को विद्यालय से जोड़कर शिक्षक साथी की संकल्पना पीआर बात की गई। कार्यक्रम के संयोजक विकासखंड चोपन के खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की गई। राज्य मंत्री द्वारा अपने संबोधन में प्रत्येक विद्यालय में प्राथमिकता पर स्वच्छ जल सुविधा, बालक बालिका शौचालय, कमरों की बाला पेंटिंग, विद्यालयों के खिड़की-दरवाजों की मरम्मत, छत की मरम्मत, चाहरदीवारी,विद्युत संयोजन प्राथमिकता पर कराने की बात कही। इसके साथ विकासखंड स्तरीय अधिकारी द्वारा विद्यालय गोद लेकर सभी प्राथमिक आवश्यकताओं को पूर्ण करने का संकल्प दोहराया गया।प्रत्येक ए आर पी द्वारा विकासखंड के 10-10 विद्यालय गोद लेकर दिसंबर 2023 तक निपुण बनाने का संकल्प लिया गया। निपुण लक्ष्य को पूरा करने के लिए संकल्पित होकर कार्य करने का निर्णय लिया गया। कायाकल्प का कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रधान को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो से सम्मानित किया गया। विद्यालय में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक एवं शिक्षक संकुल का भी प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के अंत में राज्य मंत्री श्री गोंड जी द्वारा सड़क सुरक्षा से संबंधित शपथग्रहण कराते हुए कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गई और यह संकल्प लिया गया कि विद्यालयों की साज-सज्जा एवम अच्छी गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। माननीय मुख्यमंत्री जी के सपने को साकार किया जाएगा। कार्यक्रम में विशिष्ट उपस्थिति संकुल शिक्षक रजनीश कुमार श्रीवास्तव, अनिरुद्ध यादव,रमा शंकर सिंह,अंजु जयसवाल,मीरा सिंह,जेबा अफरोज, प्रेमलाल, प्रेमलाल रजनी प्रजापति, प्रतिमा सिंह, सहित सैकड़ों की संख्या में शिक्षक , अनुदेशक, शिक्षामित्र उपस्थित रहें। कार्यक्रम में मंच का सफल संचालन मनीष पटेल द्वारा किया गया।
विकासखंड चोपन ब्लांक परिसर में ग्राम प्रधान,स्थानीय,प्राधिकारी निकाय के सदस्यों एवं प्रधानाध्यापकों का ब्लॉक स्तरीय सगोष्ठी।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Friday, December 9, 2022 3:24 PM
---Advertisement---

