रवि सिंह
दुद्धी/ सोनभद्र |जीएसटी अधिकारियों के जिले में चहलकदमी की सूचना व क़स्बे में धमकने की भय से गुरुवार को सुबह से शाम तक आधा दुद्धी बंद रहा ,दुद्धी के बड़े कारोबारी अधिकारियों की सूचना के बावत एक दूसरे से जानकारी लेते रहे| क़स्बे दुकानों के बंद होने से कारोबार प्रभावित रहा | शाम को कुछ दुकानों को स्वामियों द्वारा खोला गया| पिछले तीन दिनों से जीएसटी अधिकारियों के छापेमारी के भय से व्यापारी सांसत में हैं क़स्बे के बड़े व्यापारी प्रतिष्ठानों को नहीं खोल रहे हैं|

