अशोक मदेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। आज सन्ध्या लगभग पांच बजे गुजरात विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आते है बीजेपी पार्टी में जबरदस्त खुशी देखने को मिल रही। रूझानों से ही साफ हो गया था कि, इस बार बीजेपी सभी विपक्षियों की बोलती बंद कर देगी। अंतिम रिजल्ट आने पर हुआ ही ऐसा। सभी विपक्षियों की बोलती बंद कर 158 सीटे जीतकर गुजरात में बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर नया इतिहास रच दिया। इस खुशी में भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में भाजपाजनों ने खुशी मनाते हुए एक दुसरे को मिष्ठान खिलाते हुए खुशी मनाया भाजपाइयों मुख्य बाजार में स्थानीय निवासियों मिष्ठान वितरण कर एक दूसरे को बधाई दी।
इस खुशी के मौके पर मण्डल अध्यक्ष सुनील सिंह, प्रदीप अग्रवाल, संजय जैन, राजेश अग्रहरि, राजन जायसवाल, विकास चौबे,घनश्याम चौधरी सैकड़ों भाजपाजन मौजूद रहें।
गुजरात में बीजेपी की जोरदार जीत पर भाजपाजनों में खुशी की लहर।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Thursday, December 8, 2022 2:11 PM
---Advertisement---

