विश्वामित्र ने असुरों के नाश के लिए राजा दशरथ से मांगे श्री राम व लक्ष्मण को

---Advertisement---

अशोक मद्देशिया

चोपन/सोनभद्र । ग्राम पंचायत सिंदुरिया में चल रहे परम्परागत राम की लीला में तीसरे दिन स्थानीय कलाकारों ने बहुत ही सुंदर प्रभु लीला का मंचन किया। मंचन के दौरान वन में ऋषि मुनियों के हवन यज्ञ में बाधा उत्पन्न करने पर ऋषि विश्वामित्र ने असुरों के नाश के लिए राजा दशरथ से प्रभु श्री राम व लक्ष्मण को मांगन आदि लीला का मनोरम मंचन कलाकारों द्वारा किया गया। इस दौरान रामलीला मैदान में कड़ाके की ठंड के बावजूद भी सैंकड़ों की तादाद में लोग मौजूद रहे। स्थानीय रामलीला कलाकारों ने बुधवार की रात आयोजित लीला में ऋषि विश्वामित्र का राजा दशरथ के महल में पहुंचना, यज्ञ की रक्षा के लिए राजा दशरथ के दो पुत्र राम व लक्ष्मण को मांगकर ले जाना इत्यादि लीला का मंचन कलाकारों द्वारा किया गया। राजा दशरथ व ऋषि विश्वामित्र के संवाद सुनकर लोग भाव विभोर हो गए। इस मौके पर व्यास जी मुरली तिवारी, राम गोपाल शास्त्री,नरसिंह त्रिपाठी, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुरेश पांडेय, विद्या शंकर पांडेय, राम राजानकी पांडेय, रामनारायण पांडेय, दिनेश पांडेय, प्रेम शंकर पांडेय, अशोक पांडेय, विजय शंकर पांडेय, राधारमण पाण्डेय,महावीर प्रसाद पांडेय, कमलेश पांडेय, विशाल पांडेय, अशोक दिनेश पाडेय मिश्रा, कृपा शंकर पांडेय सहित समस्त पांडेय परिवार मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर चोपन थाना प्रभारी मय् फोर्स मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment