अनिल जायसवाल
डाला सोनभद्र – विकासखंड चोपन अंतर्गत ग्राम पंचायत बिल्ली मारकुंडी के वार्ड पांच में नाली की समस्या से जूझ रहे ग्रामीण ऐसे में प्रधान को कई बार सूचनाएं देने के बावजूद भी कभी नहीं सफाई कर्मी को संज्ञान में लेते हुए भेज पाते और ना ही कभी इसमें देखने के लिए भी उपस्थित होते
खण्ड विकास अधिकारी-चोपन को क्यों चिंता हो वार्ड 5 में रह रहे ग्रामीणों का। महल में रहने वाके अधिकारी बस्ती की सफाई के लिए बोलेंगे हो छवि धूमिल हो सकती है। डर है कि कही ग्रामप्रधान ट्रांसफर न करे दें। अपनी आप मे मस्त रहने वाले अधिकारी को बस्ती की समस्या नही दिखाई देती। नाली बनने के बाद जाम हो जाना आम बात हैं। लेकिन ग्राम प्रधान द्वारा बताया जाना कि क्यों करे विकाकास । यहां के स्थानीयों ने वोट नही दिया है । इस आशय में ग्रामीण इंतजार में हैं कि जिम्मेदार अधिकारी तो सुनेगा ही। लेकिन सत्ता में पकड़ और ग्राम प्रधान का भय स्वक्षता की ओर ध्यान देने नही दे रहा।
आपको बताते चले कि यहां LKG से जूनियर कक्षा तक के 2 विद्यालय चलते हैं कभी बच्चे गिर भी जाया करते है। टैंपो को अक्सर पलटने का डर सताता रहता है लेकिन इसका असर तब पड़ता जब ग्रामीणों के बच्चों का दर्द बीडीओ साहब स्वयं के बच्चे के साथ होने की उम्मीद पर सोंचते।
ऐसे में नाली जाम की समस्या में कभी स्थानीयों द्वारा स्वयं ही सफाई का काम किया गया कि शायद जिम्मेदारों को शर्म आये। परन्तु वहा भी सूखा पड़ा हैं ।
इस सम्बंध में ग्रामपंचायत बिकास अधिकारी दीपक सिंह ने बताया कि पत्रक भेजवा दें । उसे दिखवाता हु ।

