मोटरसाइकिल के आमने-सामने भिड़ंत में तीन घायल दो गंभीर अवस्था में अन्यत्र रेफर

---Advertisement---

 

बग्घा सिंह/असफाक कुरैशी

बीजपुर/सोनभद्र। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम सभा सिरसोती के टोला नकटू में रविवार की देर सायं वन विभाग वैरियर के समीप सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार तीन लोग घायल हो गए। दुर्घटना को देखकर आस- पास के लोग मौके पर जुट गए। दुर्घटना की सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक बीजपुर पंकज कुमार सिंह हमराहियों के साथ मौके पर पहुँचकर घायलों को तुरंत एन टी पी सी रिहंद स्टेशन के धन्वंतती चिकित्सालय में इलाज के लिए भर्ती करवाया। जहाँ चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के उपरान्त दो ही हालत गंभीर देखते हुए उन्हें अन्य चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। साथ ही एक को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया। गंभीररूप से घायलों में नेमना निवासी लगभग 28 वर्षीय अरबिन्द पुत्र रामधनी,लीलाडेवा निवासी लगभग 22 वर्षीय सुरेश पुत्र देवदास को अन्यत्र रेफर किया गया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment