जीरो रोड रोडवेज बस में पोकलैंड लदे ट्रेलर ने टक्कर मारा, यात्री बाल-बाल बचें।

---Advertisement---

अशोक मदेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत अस्थाई बस स्टैंड मुख्य मार्ग रोडवेज बस एवं पोकलेन लदा हेलो की टक्कर हो गई, जिसमें बस यात्री बाल-बाल बच गए।
आज सुबह सुबह जीरो रोड डिपो की एक बस लगभग दर्जनों सवारी लेकर इलाहाबाद प्रयागराज जा रही थी जैसे ही चोपन बस स्टैंड पर पहुंची की तीव्र गति से पोकलैंड लोड ट्रेलर रोडवेज से पास लेने के चक्कर में टकरा गई बस चालक ने देखा कि सामने से आ रही तीव्र गति से टेलर के चालक के नियंत्रण में वाहन नहीं है बस चालक ने वाहन को खड़ा कर दिया फिर भी अनियंत्रित ट्रेलर रोडवेज बस में टक्कर मार दी जिसमें यात्री बाल-बाल बचे हुए टक्कर में बस के आगे का हिस्सा काफी क्षतिग्रस्त हो गया फिलहाल सभी यात्री बस से उतर कर अपने गंतव्य स्थान की ओर प्रस्थान कर चुके हैं।
आप सभी को अवगत कराते चलें इस एक्सीडेंट का मूल कारण मुख्य मार्केट राजमार्ग पर सवारी के लिए ऑटो चालकों द्वारा तीन-तीन की लाइन में सवारी के लिए खड़ा करके पूरें दिन सड़क को व्यस्त रखते हैं यहां का स्थानीय प्रशासन भी आंख बंद करके इन आटो चालकों के मन को बढ़ाने का काम करता हैं वह दिन दूर नहीं जब पूर्व की बस स्टैंड और टैम्पू स्टैंड पर भीषण अनहोनी दुर्घटना घट सकता हैं
इसलिए स्थानीय प्रशासन नींद से जागकर नगर में इन नशेड़ी और मनबढू आटो चालकों पर अंकुश लगाएं।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment