रवि सिंह,
दुद्धी/ सोनभद्र| कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कटौन्धी गांव स्थित जीडीसीएल कंपनी में सीमेंट की बोरियों को ट्रक से खाली करते समय बोरियों का छल्ली गिरने से दो मजदूर घायल हो गए ,कारदायी संस्था के कर्मियों को प्राइवेट वाहन से लाकर दोनों मजदूर 32 वर्षीय संजय कुमार पुत्र मानिकचंद निवासी रनटोला व 35 वर्षीय रामबरन पुत्र लखराज निवासी रनटोला को भर्ती कराया जहाँ से संजय की दाहिना हाथ टूट जाने व कुल्हे पर चोट आने से बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया |
वहीं रामबरन को सांस लेने में तकलीफ के साथ दाहिने हाथ मे चोट आई है जिसका उपचार यहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है|

