विंढमगंज रेंजर ने अवैध बालू के साथ ट्रैक्टर को पकड़ा

---Advertisement---

राकेश केशरी,

विंढमगंज सोनभद्र स्थानीय वन रेंज के अंतर्गत आति दुरुह, जंगल व पहाड़ों से घिरा ग्राम पंचायत बोधाडीह जो कनहर नदी के किनारे स्थित है इन इलाकों में प्रतिदिन दर्जनों की संख्या में अवैध बालू खनन करके परिवहन करने वाले ट्रैक्टरों से बालू की बिक्री की जाती है। बीती रात बालू का अवैध खनन व परिवहन करने की सूचना मुखबिर के द्वारा रेंजर मोहम्मद इमरान खान को मिली जिस पर रेंजर के निर्देशन में वन दरोगा सर्वेश सिंह दिलीप सिंह व सूबेदार भार्गव सुनील कुमार देवचंद ने बोधाडीह के जंगल में कनहर नदी से अवैध बालू लोड करके आ रही उक्त ट्रैक्टर को धर दबोचा तथा थाने पर लाकर धारा 5/26 और 41/42 वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। सूबेदार भार्गव ने बताया कि उक्त ट्रैक्टर कोन थाना क्षेत्र के केवल ग्राम पंचायत अंतर्गत शिवादामर टोला निवासी श्रीकांत यादव पुत्र सुनील यादव, सुरेंद्र यादव पुत्र जग्गू यादव के द्वारा अवैध बालू का खनन व परिवहन करके बेचा जा रहा था जिनके खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment