अनिल जायसवाल
डाला सोनभद्र – नगर के मुख्य मार्गों पर ट्रक एवं छोटे-बड़े वाहन सड़क किनारे आड़े-तिरछे खड़े हो जाते हैं। इस कारण यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को एक तरफ परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं दूसरी तरफ सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं पड़ते हैं, जिसके कारण हादसा होने की आशंका बनी रहती है। इस संबंध में कई बार जिम्मेदार अधिकारियों को स्थानीय लोगों द्वारा अवगत कराया जा चुका है। इसके बाद भी यहां की स्थिति में कोई सुधार होता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है।
गौरतलब है कि नगर में वाराणसी – शक्तिनगर राज्य मार्ग पर ट्रक, बस व अन्य वाहनों की ट्रांसपोर्ट खुले होने के साथ-साथ कई ढाबे खुले हुए हैं। जिसके चलते रोजाना वाहनों की कतार देखी जा सकती है। दुकानों के बाहर और ढाबों पर अपने वाहन चालकों ने अपनी मनमर्जी खड़ा कर देते हैं। जिसके कारण रोड से गुजरने वाले अन्य वाहन चालकों को अपने वाहन निकालने में परेशानी होती है। भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के नगर अध्यक्ष महेश सोनी सहित अन्य लोगों का कहना है। कि पुलिस अधिकारियों की अनदेखी के चलते नगर में यातायात व्यवस्था दिनोंदिन लचर होती जा रही है। जिसका खामियाजा राहगीरों को हर रोज बड़ी दुर्घटना होने की आसंका हो ने का भैय बना रहता है।
हिदायत देने तक होती है कार्रवाई
स्थानीय निवासियों ने बताया की कि लोगों की शिकायत पर पुलिस द्वारा जब कभी भी ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर कार्रवाई की गई तब-तक पुलिस के अधिकारियों की कार्रवाई सिर्फ हिदायत देने तक ही सीमित रहती है।
इमरजेंसी वाहनों को नहीं मिलती जगह
इन मार्गों पर वाहनों के खड़े होने से जहां ट्रैफिक जाम होता है,वहीं जाम के दौरान कई बार तो एंबुलेंस और दमकल गाड़ीका निकलना भी मुश्किल हो जाता है। स्थिति यह है कि वाहनों के खड़े होने से सड़कें चौड़ाई कम रह जाती है। जिसको लेकर प्रशासन गंभीर नहीं हैं।
नगर में नहीं है कोई सामोहिक वाहन पार्किंग, सड़क पर पार्क किए जा रहे भारी वाहन ना तो कही बैरिकेटिंग है।
डाला नगर के बाजारों में भारी वाहनों कोई प्रतिबंध नही है बिना रोक-टोक प्रवेश हो कर कही भी खड़ा कर इधर उधर ड्राइवर चले जाते है। वाहनों का बाजारों में सुबह से आना-जाना शुरू होता है,जो देर शाम तक चलता रहता है। इस कारण अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। इस के अलावा बाजार में वाहन पार्किंग भी नहीं होने से बाजार में खरीदारी करने के लिए आने वाले लोग सड़कों पर अपने वाहनों को खड़ा करते हैं। यह भी बाजार की सड़कों पर जाम का एक मुख्य कारण है। नगर में सर्विस लेन में जाम की स्थिति बनी हुई है जिसपर किसी का ध्यान नहीं जाता सर्विस सड़क जाम होने से लोगो को मुख्य मार्ग पर चलना मजबूरी बन जाती है । भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नगर अध्यक्ष महेश सोनी ने घोर निन्दा करते हुए प्रशासन से माग की है। कि नगर में बैरेकेटिंग की व्यवस्था की जाए सर्विस लेन को खाली कराया जाए बड़े वाहनों को बाजार में ना खड़ा किया जाए जिससे दुर्घटनाओं को रोका जा सके ।

